UP Police Constable Vacancy 2026: अगर आप उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं, तो आपके लिए 2026 की सबसे बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। क्योंकि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने 32,000 से भी अधिक कांस्टेबल पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस भर्ती में 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। आर्टिकल में notification, selection process और up police constable vacancy के लिए आवेदन कैसे करें, इसकी पूरी जानकारी दी गई है, इसलिए आर्टिकल को पूरा और ध्यान से पढ़े।
UP Police Constable 2026 Overview
| विभाग का नाम | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) |
| पद का नाम | कांस्टेबल (सिपाही) |
| कुल पद (Vacancies) | 32,000+ (संभावित) |
| योग्यता (Eligibility) | 10+2 (12वीं पास) |
| आवेदन शुरू | जनवरी 2026 |
| अंतिम तिथि | 30 जनवरी 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | uppbpb.gov.in |
UP Police Constable Eligibility & Age Limit 2026 (विस्तृत जानकारी)
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ शारीरिक और आयु संबंधी मापदंडों को भी पूरा करना अनिवार्य है। नीचे हमने हर श्रेणी के लिए विस्तृत जानकारी दी है:
Educational Qualification(शैक्षणिक योग्यता)
- उम्मीदवार का भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (Intermediate) या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- आवेदन की अंतिम तिथि तक उम्मीदवार के पास अपनी मार्कशीट और सर्टिफिकेट होना चाहिए। (जो छात्र अभी 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं या रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे हैं, वे पात्र नहीं होंगे)।
आयु सीमा (Age Limit - 01 जनवरी 2026 तक)
आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी:
| श्रेणी (Category) | पुरुष (Male) | महिला (Female) |
|---|---|---|
| सामान्य (General/EWS) | 18 से 23 वर्ष | 18 से 26 वर्ष |
| OBC/SC/ST (केवल UP निवासी) | 18 से 28 वर्ष | 18 से 31 वर्ष |
*नोट: आयु सीमा में छूट का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को मिलेगा। अन्य राज्यों के छात्र General श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं।
Physical Standard Test - PST(शारीरिक मानक)
उम्मीदवारों की हाइट और सीने का माप निम्नलिखित होना चाहिए:
पुरुष उम्मीदवारों के लिए (For Male):
- हाइट (Height): सामान्य/OBC/SC के लिए 168 सेमी, ST वर्ग के लिए 160 सेमी।
- सीना (Chest): सामान्य/OBC/SC के लिए 79 सेमी (बिना फुलाए) और 84 सेमी (फुलाकर)। ST के लिए 77 सेमी (बिना फुलाए) और 82 सेमी (फुलाकर)।
- महत्वपूर्ण: न्यूनतम 5 सेमी का फुलाव अनिवार्य है।
महिला उम्मीदवारों के लिए (For Female):
- हाइट (Height): सामान्य/OBC/SC के लिए 152 सेमी, ST वर्ग के लिए 147 सेमी।
- वजन (Weight): महिला उम्मीदवारों का वजन कम से कम 40 किलोग्राम होना अनिवार्य है।
Physical Efficiency Test - PET(शारीरिक दक्षता परीक्षा)
लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल रनिंग टेस्ट देना होगा:
- पुरुष (Male): 4.8 किलोमीटर की दौड़ 25 मिनट में पूरी करनी होगी।
- महिला (Female): 2.4 किलोमीटर की दौड़ 14 मिनट में पूरी करनी होगी।
UP Police Constable Selection Process 2026
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में चयन प्रक्रिया चार मुख्य चरणों में पूरी होती है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे लिखित परीक्षा के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस पर भी ध्यान दें।
- लिखित परीक्षा (CBT Mode)
- दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़ - PET)
- अंतिम चयन सूची और मेडिकल परीक्षण
Salary of UP Police Constable (वेतनमान)
चयनित उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित 7वें वेतन आयोग के अनुसार बेहतरीन सैलरी दी जाती है। Salary of UP Police Constable की बात करें तो यह 5,200 - 20,200 ग्रेड पे 2000 के अंतर्गत आती है। भत्तों (DA, HRA) को मिलाकर एक नए सिपाही की इन-हैंड सैलरी लगभग ₹28,000 से ₹30,000 प्रति माह के बीच होती है।
UP Police Constable Application Fee 2026
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क की जानकारी नीचे दी गई है। यह विवरण पिछले वर्षों के नोटिफिकेशन के आधार पर है, आधिकारिक सूचना आने पर इसमें बदलाव संभव है:
| श्रेणी (Category) | आवेदन शुल्क (Fees) |
|---|---|
| सामान्य (General) / OBC | ₹400/- |
| SC / ST | ₹400/- |
| सभी श्रेणी की महिलाएं | ₹400/- |
भुगतान का तरीका: उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए कर सकते हैं।
आवेदन कैसे करें? (Step-by-Step)
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "Direct Recruitment for Constable 2026" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी प्राप्त करें।
- फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- अंत में आवेदन शुल्क जमा करें और अपने फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें।
UP Police Constable Ka Result कब आएगा?
अक्सर भर्ती के आवेदन के साथ ही उम्मीदवार सर्च करने लगते हैं कि up police constable ka result kab aaega। नियमों के अनुसार, लिखित परीक्षा के सफल आयोजन के लगभग 2 से 3 महीने बाद विभाग आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट घोषित करता है। जैसे ही बोर्ड द्वारा परीक्षा तिथियों की घोषणा की जाएगी, हम आपको इस पेज पर तुरंत अपडेट देंगे।
Important Links
| महत्वपूर्ण लिंक | लिंक यहाँ है |
|---|---|
| Official Notification PDF | Download Here |
| Online Apply Link | Click to Apply |
Read More
EMRS Answer Key 2026: TGT, PGT, Warden आंसर-की जारी, यहाँ से करें डाउनलोड (Direct Link)